विरोध प्रदर्शन

मेदिनीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

कांग्रेस नेता पर दोहरा रवैया अपनाने और जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मेदिनीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये के विरोध में पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कांग्रेस पर विभिन्न मुद्दों पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रुख अपनाने का आरोप लगाया तथा इसे जनता को गुमराह करने वाला बताया. जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि कांग्रेस देशहित के मुद्दों पर स्पष्ट नीति अपनाने के बजाय राजनीतिक लाभ के लिए दोहरी राजनीति कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व जनता के हितों से जुड़े विषयों पर भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं.

प्रारंभ से कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की पोषक रही है. नैतिक रूप से कांग्रेस पार्टी को इस पर बात करने का अधिकार नहीं है, आज पूरी कांग्रेस पार्टी लोकसभा में भ्रष्टाचार पर बहस करने से कतरा रही है और लोगों को दिगभ्रमित करने का काम कर रही है. समय के साथ जनता ने कांग्रेस को जवाब देने का काम किया है. आज कांग्रेस पार्टी बरगद के पेड़ से सिकुड़ते-सिकुड़ते गमले के पौधे के रूप में दिखाई दे रही है. यह कांग्रेस की भ्रष्ट मानसिकता का ही परिणाम है. कांग्रेस की नियत और नीति को जनता समझ चुकी है.

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने कथित दोहरे रवैये पर जनता से जवाब देना चाहिए.

कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. पुतला दहन कार्यक्रम में श्याम नारायण दुबे, विजयानंद पाठक, शिवकुमार मिश्रा, अभिमन्यु तिवारी, अजय सिंह, डा० विपुल गुप्ता, ज्योति पांडे, अरविंद गुप्ता, भोला पांडे, श्वेतांग गर्ग, शुभम प्रसाद, प्रियरंजन कुमार, शशि भूषण पांडेय, राजेश सिंह, सुनील तिवारी, सरवन गुप्ता, अर्जुन सिंह, राकेश तिवारी, ईश्वरी प्रसाद, अजय सिंह, मनीष पांडे, बैजनाथ शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, विवेक चौबे, सूरज शुक्ला, रूद्र सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, दीपक पांडे, चंद्रकांत सिंह, प्रकाश राय, विवेक शर्मा, सरवन गुप्ता, शैलेश सिंह, लवली गुप्ता, रीना किशोर, पुष्पा देवी, आनंद सिंह, राम भक्त, आकाश कुमार, किशन मखड़िया, मनोज गोस्वामी, उमेश रजक, जितेंद्र तिवारी, सुजाता सिंह सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.

यह भी पढ़ें: गांडेय के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चयन

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.