रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: दक्षिणी छोटा नागपुर और कोल्हान प्रमंडल की भाजपा इकाई द्वारा आज 12 मार्च 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम गामा सिंह स्मृति सभागार, भाजपा रांची महानगर जिला कार्यालय, रतू रोड में संपन्न हुआ.
कार्यक्रम में मुख्य रूप में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू और नगर परिषद प्रत्याशी रमेश खिरवाल उपस्थित रहे. इसके अलावा प्रशिक्षण में प्रताप कटिहार, सनी पासवान, चंद्र मोहन तिऊ, भूषण पाट, पिंगुआ, पंकज खिरवाल चंदन झा पवन शर्मा सहित पश्चिमी सिंहभूम से लगभग 20 वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए.
कार्यक्रम में सभी को संगठनात्मक कार्य, जनसंपर्क और प्रशिक्षण से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए. इस कार्यशाला के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की क्षमता और संगठन की मजबूती में वृद्धि होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: उपायुक्त की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बैठक का आयोजन