न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा और ज्ञापन सौंप कर शिकायत दर्ज कराया की निकाय चुनाव में रांची नगर निगम के चुनाव में वार्ड संख्या 43 के भाग संख्या 43/4 में जो मतदाता सूची के अनुसार सेक्टर 2, जगन्नाथपुर और धुर्वा में जो मतदाता रहते हैं, उनको अपना वोट डालने हेतु अशोक नगर के सामुदायिक भवन में आना होगा. जबकि केंद्रीय चुनाव आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी कीमत पर मतदाता का घर और मतदान केंद्र की दूरी दो किलोमीटर से ज़्यादा नहीं हो सकता है. इस निर्देश के बावजूद भी जिला प्रशासन ने ऐसा कारनामा किया है. सेक्टर 2, जगन्नाथपुर और धुर्वा से अशोक नगर सामुदायिक केंद्र की दूरी दो किलोमीटर से अधिक है. सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की वार्ड संख्या 43 के भाग संख्या 43/4 में कुल 1205 मतदाता निवास करते हैं और उन सभी मतदाताओं को पता नहीं है की वे किस बूथ पर अपना वोट देंगे.
राज्य निर्वाचन आयोग या जिला स्तर पर कोई ऐसा वेबसाइट या लिंक नहीं जारी हुआ है जिससे इस निकाय चुनाव के मतदाता अपना मतदान केंद्र खोज सकें. लोकसभा चुनाव में मतदाता अपना मतदाता सूची का एपिक नंबर वोटर हेल्पलाइन में जाकर देखेंगे तो तुरंत पता चल जाएगा की उनको कहां किस मतदान केंद्र पर वोट देना है.
चुनाव में दो साल जो देरी हुआ उस समय में सरकार जिला प्रशासन एवं सरकार के समर्थित उम्मीदवार सभी मिलकर सभी वार्ड के मतदान केंद्र में हेरफेर कर ऐसा व्यवस्था किया की उनके समर्थक उम्मीदवार जीत पाएं. प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में वार्ड 43 का मतदाता सूची का एक प्रति भी सौंपा. इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के पास जाकर ज्ञापन एवं मतदाता सूची उपलब्ध करायी. प्रतिनिधिमंडल में तारिक इमरान और प्रिंस कुमार शामिल थे.
यह भी पढ़ें: बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सभी बिहारी अपराधियों को दिया अल्टीमेटम, जानें क्या कहा