बिष्णुगढ़ कांड को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की पीसी, न्यायिक जांच की मांग की

बिष्णुगढ़ कांड को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की पीसी, न्यायिक जांच की मांग की

बिष्णुगढ़ कांड को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की पीसी न्यायिक जांच की मांग की

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखण्ड के बिष्णुगढ़ की घटना में गिरफ्तार आरोपियों का लिंक भाजपा से जोड़ने पर प्रदेश भाजपा ने सवाल उठाया है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस वार्ता कर पुरे पुलिस जांच पर सवाल खड़ा करते हुए न्यायिक जाँच की मांग की है. जिससे पूरी सच्चाई सामने आ सके. आदित्य साहू ने कहा कि हज़ारीबाग जिले बिष्णुगढ़ जिले के कुसबा गाँव में नाबालिग बच्ची की हत्या किया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मुलाक़ात करने पहुंचा. इस दौरान भाजपा का प्रतिनिधि मंडल ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की थी.घटना के उदभेदन के बाद भाजपा को बदनाम  किया जा रहा है. आरोपी का लिंक भाजपा के साथ जोड़ा जा रहा है.यह बिलकुल निराधार है.

भाजपा का अगर कोई सदस्य भी बनता है तो वह ऑनलइन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. यह कोई पति पत्नी की पार्टी नहीं है. यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है. वह व्यक्ति किसी भी तरह का भाजपा का कोई सदस्य नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से इस घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी कि मांग कर रही थी. लेकिन उस समय कही भी झामुमो के कोई नेता नहीं दिखे. लेकिन अब भाजपा को बदनाम करने के लिए सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे है. झामुमो कि सरकार में बेटी सुरक्षित नहीं है. हर दिन रेप हो रहे है. बेटियों के साथ अत्याचार बढ़ा है और सबसे बड़ी बात की बिष्णुगढ़ की घटना के बाद कोई झामुमो का कार्यकर्ता भी उनके परिवार से मिलने नहीं गया. सरकार के कोई अधिकारी उस गाँव तक जाना मुनासिब नहीं समझा.और अब भाजपा को बदनाम किया जा रहा है.

सूबे के मुख्यमंत्री का एक ट्वीट सामने नहीं आया. महिला विधायक कल्पना सोरेन गायब दिखी. लेकिन भाजपा इस मुद्दे पर शुरू से दबाव बनाने का काम किया. जिसका नतीजा है कि आरोपियों को पुलिस पकड़ पाई है. हर साल इस सरकार में 5हजार से अधिकारी रेप हो रहे है. रामनवमी के जुलुस में पत्थरबाजी हो रही हैऔर बदनाम भाजपा को किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हज़ारीबाग कि घटना में पुलिस अभी भी छुपाने का काम कर रही है.आम तौर पर बलि में गर्दन को अलग किया जाता है. लेकिन इसका जवाब कौन देगा कि उसके प्राइवेट पार्ट में गख्म कैसे आया. भाजपा राज्य में हर अत्याचार के खिलाफ आंदोलन करेंगी. और बिष्णुगढ़ कि घटना कि न्यायिक जाँच करा कर पूरी सच्चाई सामने लाने कि जरुरत है.उन्होंने 9 तारिख कि बंदी को वापस लिया है.

यह भी पढ़ें: विष्णुगढ़ कांड को लेकर JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने BJP को घेरा, कहा- 'भाजपा का असली चेहरा...'

संबंधित सामग्री

कांके में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे

झारखंड

कांके में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे

बिहार से बंगाल तक—नितिन नवीन की रणनीतिक यात्रा, बंगाल चुनाव जीत को लेकर बना रोडमैप

राजनीति

बिहार से बंगाल तक—नितिन नवीन की रणनीतिक यात्रा, बंगाल चुनाव जीत को लेकर बना रोडमैप

भाजपा नेता नितिन नवीन गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचेंगे और पश्चिम बंगाल के चाकुलिया के लिए रवाना होंगे। उनका यह दौरा आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

झारखंड

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

झारखंड

राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने फीता काटकर किया डिजनीलैंड मेले का उद्घाटन

झारखंड

हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने फीता काटकर किया डिजनीलैंड मेले का उद्घाटन

मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक एकता का केंद्र हैं ऐसे आयोजन - नगर अध्यक्ष