अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा में भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय तिवारी के नेतृत्व में पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं नेताओं ने 14 फरवरी 2019 को शहीद वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर भारत माता की जय ... वीर शहीद अमर रहे... वंदे मातरम् आदि नारा लगाया.
मौके पर गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि मां भारती के सच्चे सपूत देश के लिए शहीद होने वाले वीर जवान सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे. पुलवामा में सीआरपीएफ बटालियन पर हमला कर पाकिस्तानी आतंकवादीयो ने कायरता का परिचय दिया था. हमले के तुरंत बाद केंद्र की मोदी सरकार ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर विश्व को कड़ा संदेश देने का काम किया.भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि पुलवामा में हमला करने वाले आतंकवादी को मोदी सरकार ने ध्वस्त करने का काम किया. देश के लिए शहीद होने वाले जवान युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश केशरी भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, गढ़वा नगर परिषद भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी कंचन जायसवाल संतोष दुबे मीना गुप्ता रविन्द्र पासवान मीरा यादव रितेश चौबे अविनाश पासवान गोपाल दुबे अभिमन्यु चौबे बबलु पटवा विनीता आनंद भारद्वाज पाण्डेय अभिषेक कश्यप शुभम गुप्ता बालाजी केशरी प्रवीण पाल सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: बरवाडीह में महाशिवरात्रि की तैयारियां तेज, थाना परिसर में हुई अहम बैठक