प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह में भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने किया, जबकि प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख बिरेंद्र जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि दीपक राज, भीम प्रसाद, मोहिबुद्दीन अंसारी और मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही.
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने राज्य सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे राज्य में पानी और बिजली की समस्या से आम जनता त्रस्त है, लेकिन सरकार जमीनी हकीकत को नजरअंदाज कर रही है. सरकार कहती है कि सभी चापानल और जलमीनार दुरुस्त हैं, बिजली की कोई समस्या नहीं है, जबकि जमीनी सच्चाई कुछ और ही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 6 मई, बुधवार को लातेहार में पानी और बिजली के मुद्दे पर भाजपा द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. इस दौरान उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को मांगपत्र सौंपा जाएगा.
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने मंडल क्षेत्र की खराब सड़कों को लेकर भी अपनी नाराजगी जताई और मांगपत्र सौंपा. इस पर हरिकृष्ण सिंह ने आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर जल्द ही प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा. बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया. बैठक में जिला सोशल मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, अतुल सिंह, कमलेश यादव, विनोद सिंह, जनता पाल, सतीश यादव, कुंदन यादव, दिलीप पासवान, संतोष विश्वकर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: तूफानी बारिश से नावा जयपुर में थमी रफ्तार, धराशायी हुए पेड़ों से लगा लंबा जाम, पुलिस-जनता के साझा प्रयास से खुला रास्ता