पाकुड़ के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

पाकुड़ के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

पाकुड़ के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
पाकुड़ से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता के निधन पर झारखंड भाजपा के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बतलाया है. साथ ही नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है. 

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि जनसंघ काल से संगठन की विचारधारा को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, पाकुड़ से भाजपा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बेनी प्रसाद गुप्ता के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है. इनका निधन झारखंड की राजनीति जगत के लिए बड़ी क्षति है.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पाकुड़ के पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता के निधन के समाचार से मन व्यथित है. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाजसेवा, जनकल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित किया. उनका निधन सार्वजनिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है. संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि बेनी प्रसाद गुप्ता के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. राष्ट्रवाद, संगठन और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा. 

शोक प्रकट करने वालों में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानू प्रताप शाही, डॉ. प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू एवं गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह सहित अन्य नेताओं के नाम भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- पाकुड़ के पूर्व BJP विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

संबंधित सामग्री

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन झामुमो में शामिल, कोल्हान की राजनीति में नए समीकरणों के संकेत

झारखंड

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन झामुमो में शामिल, कोल्हान की राजनीति में नए समीकरणों के संकेत

RCMS कार्यालय पिपरवार में विदाई समारोह का आयोजन, सेवानिवृत्त क्षेत्रीय सचिव सतीश कुमार पांडेय को दी गई भावभीनी विदाई

झारखंड

RCMS कार्यालय पिपरवार में विदाई समारोह का आयोजन, सेवानिवृत्त क्षेत्रीय सचिव सतीश कुमार पांडेय को दी गई भावभीनी विदाई

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर खलारी में बैठक, बीएलओ एवं बीएलए-2 को दिए गए आवश्यक निर्देश

झारखंड

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर खलारी में बैठक, बीएलओ एवं बीएलए-2 को दिए गए आवश्यक निर्देश

गढ़वा जिले मे कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेशों में स्पष्टता, पूर्व आदेश यथावत प्रभावी

झारखंड

गढ़वा जिले मे कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेशों में स्पष्टता, पूर्व आदेश यथावत प्रभावी

सोनचिपी में अजिमुश्शान जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा का आयोजन, मस्जिद अक्सा की तामीर के लिए उमड़ा जनसैलाब  

झारखंड

सोनचिपी में अजिमुश्शान जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा का आयोजन, मस्जिद अक्सा की तामीर के लिए उमड़ा जनसैलाब