बंगाल जीत पर बरवाडीह में भाजपा का जश्न, जुलूस, आतिशबाजी से गूंजा माहौल

बंगाल जीत पर बरवाडीह में भाजपा का जश्न, जुलूस, आतिशबाजी से गूंजा माहौल

बंगाल की जनता ने विकास पर मुहर लगाई : हरिकृष्ण सिंह

बंगाल जीत पर बरवाडीह में भाजपा का जश्न जुलूस आतिशबाजी से गूंजा माहौल

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बंगाल में प्रचंड बहुमत से मिली जीत की खुशी में सोमवार को जोरदार जश्न मनाया. मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जो महावीर चौक बस स्टैंड पहुंचकर समाप्त हुआ. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की, एक-दूसरे को अबीर लगाकर बधाई दी और मिठाइयां बांटीं. साथ ही राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों के बीच भी मिठाई वितरण कर जीत की खुशी साझा की गई. कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह भी शामिल हुए.

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए ऐतिहासिक जनादेश दिया है. यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि उन करोड़ों लोगों की है जिन्होंने बदलाव की उम्मीद के साथ वोट किया. यह परिणाम बताता है कि अब देश की जनता झूठे वादों से नहीं, बल्कि काम करने वाली सरकार को चुन रही है.

उन्होंने आगे कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है. हर बूथ पर कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से मेहनत की, उसी का नतीजा है कि भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला. आने वाले समय में यह जीत पूरे देश में सकारात्मक संदेश देगी. इस मौके पर प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख बिरेंद्र जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी सिंह, अशोक प्रसाद, सोशल मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, प्रवीण कुमार, सत्यनारायण प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि दीपक राज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: तूफानी बारिश से नावा जयपुर में थमी रफ्तार, धराशायी हुए पेड़ों से लगा लंबा जाम, पुलिस-जनता के साझा प्रयास से खुला रास्ता

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए