न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: एटीएस की टीम ने मयंक सिंह से पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे किए हैं. मयंक ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार का गिरोह झारखंड से भी सक्रिय हैं. इसके अलावा पाकिस्तानी तस्करों से राज्यों में हथियार हवाला के माध्यम से पहुंचते हैं. पूछताछ में मयंक ने लॉरेंस के भाई अनमोल, गोल्डी बरार और रोहित गोदारा का नाम भी उजागर किया. आगे उसने बताया कि गैंगस्टर अमन सिंह की मौत के बाद भी रोहित गोदारा गिरोह के संपर्क में सक्रिय हैं. जानकारी के अनुसार, गोल्डी बरार का करीबी रोहित भी अजरबैजान से अपने गिरोह का संचालन करता हैं.
यह भी पढ़े: हजारीबाग खासमहाल जमीन गड़बड़ी मामले में विनय चौबे से ACB की पूछताछ का आज अंतिम दिन