विद्या शर्मा/न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: टाटा स्टील फाउंडेशन एवं ओयन आखडा तिरीलडीह के संयुक्त तत्वावधान मे उत्क्रमित मध्य विद्यालय हितकु ( नरवा पहाड़ )में भूमिज भाषा दिवस मनाया गया. इस मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बुलु ,रानी सिंह , रथू सिंह, हितकु ग्राम प्रधान गोपाल सिंह सरदार, केडो उच्च विद्यालय के शिक्षक दुलुराम सरदार , भूमिज भाषा की शिक्षिका श्रीमती गुरुबारी सरदार ने भूमिज भाषा की उत्पति , इतिहास व भाषा के उत्थान को लेकर सरकार से अपनी उम्मीदें रखे. इस दौरान सभी ने भूमिज भाषा की शिक्षा को बढ़ावा देने व भूमिज संस्कृति को बचाए रखने पर संकल्प लिया. इसी तरह का कार्यक्रम पी एम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुखड़ाडीह में भी आयोजित की गई जहां भूमिज शिक्षक रमेश चंद्र सरदार भूमिज भाषा की मिठास, सुगंध व उसकी महत्ता अपने विचार रखे.
यह भी पढ़ें: बिहार में आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम