प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भरनो खंड की ओर से शस्त्र पूजन एवं संघ के 100 साल पूर्ण होने यानी शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर पथ संचलन का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में विभाग प्रचारक शम्मी,गुमला विभाग संघ चालक साहू प्रकाश,जिला प्रचारक अजीत और खंड करवा अनिल गुप्ता मंच पर विराजमान रहे.राष्ट्रीय गीत के साथ पूर्ण गणवेश में सभी स्वयंसेवकों ने सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,भरनो परिसर से बस्ती बाजार टांड़ होते हुए ब्लॉक चौक से होकर पुनः विद्यालय परिसर आकर पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ.
इसके पश्चात विद्या मंदिर के सभागार में शस्त्र पूजन एवं बौद्धिक का कार्यक्रम हुआ.जहां विभाग प्रचारक ने संघ के उद्देश्य एवं इसके कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और लोगो को संघ से जुड़ने का आह्वाहन किया गया.इस भव्य कार्यक्रम में भरनो वासियों के साथ विद्यालय के भैया बहनें काफी संख्या में उपस्थित हुए.पथ संचलन में क्रमशः सभी कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे, जिसपर जगह जगह माताएं एवं बहने कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर रहीं थीं.
और सभी एक स्वर में भारत माता की जय,वंदे मातरम की नारे लगाये जा रहे थे,इस अवसर पर प्रमुख पारस नाथ उरांव,हरिशंकर शाही,श्रीकांत केशरी,डॉ अनूप कुमार सिंह,संतोष कुमार पांडा,उदय कुशवाहा,कुलदीप कुमार कुश,संजय गुप्ता,सुदामा केशरी,सुरेश कुमार राय,पीके सिंह,गोपाल सिंह,विवेक केशरी,बजरंग गुप्ता,मुकेश शाही,संतोष तिवारी, संयुक्ता देवी पूनम सारंगी,लिविंग केरकेट्टा,वीरेंद्र कुमार,नीलम गुप्ता,सरोज केशरी सहित काफी संख्या स्वयंसेवक और विद्यालय के आचार्य आचार्या एवं भैया बहनें उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: टुंडी में नहीं थम रहा डायरिया का प्रकोप, बीमारी के कारणों का भी पता नहीं, लगातार मिल रहे नए मरीज