बरवाडीह: केंद्रीय विद्यालय इस सत्र में नहीं खुलने से अभिभावकों में निराशा

पीएमओ से शिकायत के बाद प्रक्रिया में आई तेजी

By : News11 Bharat
बरवाडीह: केंद्रीय विद्यालय इस सत्र में नहीं खुलने से अभिभावकों में निराशा

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: सत्र 2025–26 में बरवाडीह प्रखंड में शुरू होने वाले केंद्रीय विद्यालय के अब तक नहीं खुल पाने से अभिभावकों और छात्र-छात्राओं में मायूसी का माहौल है. स्थानीय जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने इस पूरे प्रकरण को लेकर जुलाई माह में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और रेलवे की लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था.पीएमओ को भेजी गई शिकायत के बाद मामले में संज्ञान लेते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने रेलवे को पुनः पत्राचार किया है. पत्र में विद्यालय निर्माण हेतु चयनित लगभग 10 एकड़ भूमि को 99 वर्षों के लिए हस्तांतरण करने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का अनुरोध किया गया है. साथ ही अस्थायी विद्यालय संचालन के लिए भवन उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है. इसकी आधिकारिक जानकारी KVS के सहायक आयुक्त सुरेंश सिंह ने पत्र के माध्यम से संतोषी शेखर को भेजी है.

संतोषी शेखर ने बताया कि बरवाडीह प्रखंड के लोगों को उम्मीद थी कि मार्च से मई के बीच केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू हो जाएगा. लेकिन रेलवे और KVS के बीच सामंजस्य की कमी के कारण चिन्हित भूमि और भवन के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जबकि विद्यालय खोलने की निगरानी सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही थी.इधर, केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर नियुक्त नोडल अधिकारी सह प्राचार्य, केन्द्रीय विद्यालय लातेहार, शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भूमि पट्टा प्रक्रिया पूरी होते ही विद्यालय संचालन की शेष तैयारियाँ भी तेज कर दी जाएंगी. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले सत्र में बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय अवश्य खुल जाएगा.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: उपायुक्त की अध्यक्षता में बाल विवाह उन्मूलन के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.