बरवाडीह: ऐतिहासिक चपरी जतरा मेला 5 दिसंबर से, तैयारियां ज़ोरों पर शुरू

By : News11 Bharat
बरवाडीह: ऐतिहासिक चपरी जतरा मेला 5 दिसंबर से, तैयारियां ज़ोरों पर शुरू

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड के चपरी ग्राम में लगने वाला ऐतिहासिक चपरी जतरा मेला इस वर्ष भी पूरे उल्लास और पारंपरिक रीति–रिवाजों के साथ आयोजित होने जा रहा है.मेला को लेकर गाँव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह बना हुआ है तथा तैयारियाँ अभी से तेज़ी पर हैं.

जानकारी के अनुसार, हर वर्ष हिंदी महीने अगहन पूर्णिमा के दिन गाँव के बैगा–पाहन द्वारा पारंपरिक बलि पूजन किया जाता है. वर्षों पुरानी मान्यता के अनुसार, इस पूजन के अगले दिन से मेला का विधिवत आयोजन शुरू होता है. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी पूर्णिमा के अगले दिन से मेला का शुभारंभ किया जाएगा.जो तीन दिनों तक चलेगा.मेला को भव्य बनाने के लिए झूला, मौत का कुआँ, तरह–तरह के मनोरंजन स्टॉल तथा बच्चों के खेल उपकरण लेकर व्यापारी और कलाकार एक सप्ताह पूर्व से ही मेला परिसर पहुँचने लगे हैं. मेला मैदान में दुकानों के लिए जगह चिन्हित कर दी गई है और चारों ओर सजावट का कार्य भी जारी है.मेला समिति के सदस्य मनोज प्रसाद व अन्य ग्रामीणों का कहना है कि चपरी जतरा मेला न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह स्थानीय संस्कृति, परंपरा और आपसी सद्भाव को भी मजबूत करता है. आसपास के दर्जनों गांवों से लोग इस मेले में शामिल होते हैं.

गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि यह मेला कई दशकों से लगातार लगता आ रहा है और स्थानीय पहचान बन चुका है. प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: जनता दरबार में पलामू डीसी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.