बरवाडीह: मंगरा खेल मैदान में बालक वर्ग फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, रोमांचक मुकाबले में बेतला चैंपियन

मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

By : News11 Bharat
बरवाडीह: मंगरा खेल मैदान में बालक वर्ग फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, रोमांचक मुकाबले में बेतला चैंपियन

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: प्रखंड क्षेत्र के मगरा खेल मैदान में पिछले दो सप्ताह से चल रहे बालक वर्ग फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह मंगलवार की देर शाम सम्पन्न हुआ. फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह विधानसभा समिति के सभापति रामचंद्र सिंह उपस्थित रहे.फाइनल मैच बेंदी और बेतला की टीमों के बीच खेला गया. मैच शुरू होने से पूर्व विधायक सहित अन्य अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं.

45–45 मिनट के रोमांचक मुकाबले में जहाँ बेंदी की टीम ने बेतला के खिलाफ दो गोल दागे, वहीं जवाबी पलटवार में बेतला की टीम ने तीन गोल कर खिताब अपने नाम कर लिया.मुकाबला समाप्त होने के बाद विधायक समेत उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं का लगाव और समर्पण लगातार बढ़ रहा है, जो बेहद सकारात्मक संकेत है. उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाएँ चला रही है. साथ ही प्रखंड स्तर पर खेल स्टेडियम तथा बोर्डिंग सेंटर के निर्माण की प्रक्रिया भी प्रगति पर है.कार्यक्रम में अवधेश सिंह चेरो, मुखिया विपिन बिहारी सिंह, यूथ कांग्रेस नेता विजय बहादुर सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खिलाड़ी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: NFSNM योजना के अंतर्गत चना बीज क्लस्टर चयन पर पांडू प्रखंड में बैठक संपन्न

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.