सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुपर लीग टूर्नामेंट का चैंपियन बना बारूद क्रिकेट क्लब

सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुपर लीग टूर्नामेंट का चैंपियन बना बारूद क्रिकेट क्लब

सिमडेगा के बच्चों को जल्द मिलेगी क्रिकेट ग्राउंड की सुविधा - डीसी

सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुपर लीग टूर्नामेंट का चैंपियन बना बारूद क्रिकेट क्लब

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित शहर के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में सुपर लीग टूर्नामेंट के फाइनल में बारूद क्रिकेट क्लब आज स्पॉटिंग क्रिकेट क्लब को 18 रन से हराकर चैंपियन बनी. मुख्य अतिथि डीसी सिमडेगा कंचन सिंह ने किए खिलाड़ियों को पुरस्कृत. 

इसके पूर्व डिवीजन ए सुपर लीग के फाइनल मैच की मुख्य अतिथि डीसी सिमडेगा कंचन सिंह का स्वागत सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुहैब शाहिद ने बुके देकर किए. मौके पर खिलाड़ी बच्चों को संबोधित करते हुए डीसी सिमडेगा ने कहा कि हॉकी की नर्सरी सिमडेगा में अन्य खेलों के साथ क्रिकेट खेल का भी उद्भव यहां के बच्चों में होना बड़ी खुशी की बात है. उन्होंने कहा कि कोई भी खेल हो खेलना जीवन के चहुमुखी विकास के लिए अत्यंत जरूरी होता है. खेल हमारे जीवन में ना सिर्फ अनुशासन बल्कि टीम भावना और फिटनेस भी देता है. उन्होंने अलबर्ट एक्का स्टेडियम में क्रिकेट सीखने आए बच्चियों को देख कर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लड़कों के साथ लड़कियों में क्रिकेट का जुनून बताता है कि सिमडेगा की धरती में खेल का अंडर करंट दौड़ता है. जो हर बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करता है. डीसी सिमडेगा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट के अनुकूल एक अच्छा ग्राउंड जल्द चयनित कर सरकार को प्रस्ताव जिला प्रशासन भेजेगी. उन्होंने बच्चों से कहा कि जिला प्रशासन प्रयास करेगी कि जल्द एक अच्छा क्रिकेट स्टेडियम सिमडेगा के बच्चों को मिल सके. 

सुपर लीग के फाइनल में आज पहले बल्लेबाजी करते हुए बारूद क्रिकेट क्लब ने 38.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 199 रन बनाई. जवाबी पारी खेलते हुए स्पॉटिंग क्रिकेट क्लब 37.5 ओवर में 181 रन बनाकर धराशाई हो गई. इस तरह बारूद क्रिकेट क्लब 18 रन से खिताब अपने नाम कर चैंपियन बनी. 

बेस्ट बैट्समैन का खिताब सौरभ कुमार को मिला, इन्होंने टूर्नामेंट में 383 रन बनाए, बेस्ट बॉलर का खिताब हर्ष कुमार को मिला, इन्होंने टूर्नामेंट में 22 विकेट लिए. बेस्ट फिल्डर बने अरुण कुमार महतो, बेस्ट कीपर बने केशव गुप्ता, मैन ऑफ द सीरीज बने हर्ष कुमार, उन्होंने 22 विकेट झटकने के साथ 166 रन भी बनाए. मैन ऑफ द मैच बने मोहित शर्मा. इन सभी के साथ रनर और विनर टीम को डीसी सिमडेगा कंचन ने पुरस्कृत किए.

यह भी पढ़ें: घाघरा में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो कंटेनर से 52 काड़ा भैंसे बरामद, एक गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

डुमरी में एक मुखिया पर लगा बिना काम किए पैसे निकालने का आरोप

झारखंड

डुमरी में एक मुखिया पर लगा बिना काम किए पैसे निकालने का आरोप

अंचल अधिकारी ने काम रनिंग रहने की कही बात, दिया था जांच का आदेश

पांकी प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों की स्थिति बदहाल उत्क्रमित मध्य विद्यालय इरगु में पसरा सन्नाटा

झारखंड

पांकी प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों की स्थिति बदहाल उत्क्रमित मध्य विद्यालय इरगु में पसरा सन्नाटा

81 नामांकन पर सोमवार को मात्र 9 बच्चे उपस्थित हुए

संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, काशी रवाना होने वाले अतिथियों का लातेहार में हुआ स्वागत

झारखंड

संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, काशी रवाना होने वाले अतिथियों का लातेहार में हुआ स्वागत

कलश यात्रा के लिए काशी जाने वाले अतिथियों का भव्य स्वागत और सत्कार किया गया

कृषि, पशुपालन, गव्य विकास एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

झारखंड

कृषि, पशुपालन, गव्य विकास एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

आकांक्षी जिला और प्रखंड कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए लक्ष्य आधारित कार्ययोजना बनाने के निर्देश

झारखंड

आकांक्षी जिला और प्रखंड कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए लक्ष्य आधारित कार्ययोजना बनाने के निर्देश

बैठक में नीति आयोग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के सूचकांकों की विस्तृत समीक्षा की गई