रांची के जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति का बैंक खाता फ्रीज, PAN के गलत इस्तेमाल पर...

बैंक खाता फ्रीज

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति का बैंक खाता फ्रीज, PAN के गलत इस्तेमाल पर केनरा बैंक ने की कार्रवाई

रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के बैंक खाते को केनरा बैंक ने तत्काल प्रभाव से फ्रीज कर दिया है. यह कार्रवाई मंदिर पुनर्निर्माण समिति के PAN के दुरुपयोग के मामले में की गई है.

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति का बैंक खाता फ्रीज pan के गलत इस्तेमाल पर केनरा बैंक ने की कार्रवाई

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के बैंक खाते को केनरा बैंक ने तत्काल प्रभाव से फ्रीज कर दिया है. यह कार्रवाई मंदिर पुनर्निर्माण समिति के PAN के दुरुपयोग के मामले में की गई है. बैंक ने न्यास समिति को नया और वैध PAN उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. वैध PAN जमा करने के बाद ही बैंक खाते का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के लिए अलग से गठित पुनर्निर्माण समिति का PAN बैंकिंग कार्यों में इस्तेमाल किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद यह समिति भंग हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद उसी PAN के आधार पर बैंक लेन-देन जारी रखा गया, जिसे नियमों के विरुद्ध माना गया.

यह मामला तब सामने आया जब हाईकोर्ट के अधिवक्ता हर्ष कुमार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत की प्रतियां रांची के उपायुक्त (DC), केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) और वित्त मंत्रालय को भी भेजी गई थीं. प्रारंभिक जांच में शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाने के बाद केनरा बैंक ने कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खाते पर तत्काल रोक लगा दी. बैंक ने स्पष्ट किया है कि न्यास समिति को अब अपना वैध PAN प्रस्तुत करना होगा. आवश्यक दस्तावेज जमा होने और प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अकाउंट खुलेगा.

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर

 

संबंधित सामग्री

चाईबासा: सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; चक्का जाम कर REO दफ्तर घेरने की दी चेतावनी

झारखंड

चाईबासा: सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; चक्का जाम कर REO दफ्तर घेरने की दी चेतावनी

पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में सड़क की जर्जर स्थिति से नाराज ग्रामीणों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया.

राजगंज इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह व करियर काउंसलिंग आयोजित, 46 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

झारखंड

राजगंज इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह व करियर काउंसलिंग आयोजित, 46 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

राजगंज इंटर कॉलेज, राजगंज धनबाद एवं रामाकृष्णा आईएएस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन हंगामा, स्लॉट फुल होने पर युवाओं का विरोध

झारखंड

ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन हंगामा, स्लॉट फुल होने पर युवाओं का विरोध

गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.

गावां कालीमण्डा मंदिर के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हुआ हंगामा, अंचलाधिकारी ने लगाया निषेधाज्ञा

झारखंड

गावां कालीमण्डा मंदिर के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हुआ हंगामा, अंचलाधिकारी ने लगाया निषेधाज्ञा

गावां बाजार स्थित ऐतिहासिक काली मंडा मंदिर के पूर्वी भाग स्थित विवादित जमीन में एक पक्ष के द्वारा झोपड़ी बनाने को लेकर बुधवार भारी विवाद की स्थिति उतपन्न हो गई.

धसनिया में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत

झारखंड

धसनिया में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने गोबिंदपुर–साहिबगंज स्टेट हाईवे को किया जाम