बालूमाथ: हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक का दर्दनाक मौत,दूसरा घायल रेफर

बालूमाथ: हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक का दर्दनाक मौत,दूसरा घायल रेफर

कोयला लोड हाईवा चंदवा की ओर अन्यत्र फरार

बालूमाथ हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक का दर्दनाक मौतदूसरा घायल रेफर

न्यूज11  भारत

बालूमाथ/डेस्क: बालूमाथ:तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में सवार दो युवकों को अपने चपेट में ले लिया है.मौके पर ही एक की मौत हो गई है.घटना रविवार रात्रि लगभग नव बजे बालूमाथ ब्लॉक मोड़ सरना भवन के पास हुई है.मृतक युवक की पहचान पवन गंझू पिता सुभा गंझू बताई जा रही है.वहीं दूसरा घायल युवक की पहचान अंकित गंझू (20 वर्ष )पिता छुपा गंझू  टंडवा नवादा का बताया जा रहा है. घायल अंकित की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टर संजय सिद्धार्थ ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया है.घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बालूमाथ मुख्य मार्ग से तेज रफ्तार कोयला लोड हाईवा ने पल्सर बाइक संख्या जे एच 19 एफ 8234 को पीछे से धक्का मार दिया जिससे एक युवक गाड़ी से दूर गिरा वहीं दूसरा युवक पर हाईवा वाहन चढ़ाते हुए रांची चंदवा की ओर भाग निकला.घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस अधिकारी पहुंच कर मामले की अग्रतर कारवाही में जुड़ गई है.इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

यह भी पढ़ें: सुपौल में चाय दुकान पर युवक की निर्मम हत्या, गोली मारने के बाद गला रेतकर फरार हुए बदमाश

संबंधित सामग्री

Breaking: पतरातू में लेवी को लेकर अपराधियों ने की गोलीबारी एक को लगी गोली

झारखंड

Breaking: पतरातू में लेवी को लेकर अपराधियों ने की गोलीबारी एक को लगी गोली

रील बनाने की लत बनी लड़के की मौत की वजह, वीडियो बनाने के चक्कर में छुई ट्रेन के ऊपर से गुजरी 25,000 वोल्ट की तार

झारखंड

रील बनाने की लत बनी लड़के की मौत की वजह, वीडियो बनाने के चक्कर में छुई ट्रेन के ऊपर से गुजरी 25,000 वोल्ट की तार

चंदनकियारी में मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर का आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

झारखंड

चंदनकियारी में मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर का आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

चंडीगढ़ में झारखंड का जलवा: इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में मिक्स रिले में स्वर्ण, पुरुष व महिला टीमों ने जीते कांस्य पदक

झारखंड

चंडीगढ़ में झारखंड का जलवा: इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में मिक्स रिले में स्वर्ण, पुरुष व महिला टीमों ने जीते कांस्य पदक

राजधानी में ड्रग्स पर पुलिस का सख्त एक्शन, मॉल ऑफ रांची के LOD बार में छापेमारी

झारखंड

राजधानी में ड्रग्स पर पुलिस का सख्त एक्शन, मॉल ऑफ रांची के LOD बार में छापेमारी