गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत अंतर्गत शासन गांव के निवासी और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता सुरेश जाना का आज देहांत हो गया. उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे प्रखंड और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं स्वर्गीय सुरेश जाना क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व और समर्पित कांग्रेसी नेता के रूप में जाने जाते थे. उन्होंने लंबे समय तक पार्टी की विचारधारा को जमीन पर मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं को सुलझाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. साकरा पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में उनकी छवि एक मिलनसार और संघर्षशील नेता के रूप में रहा.
उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही शोक व्यक्त करने वालों का कहना है कि सुरेश जाना जी का जाना केवल कांग्रेस पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उन्होंने हमेशा गरीब और वंचितों की आवाज बुलंद की. उनके निधन की सूचना मिलने के बाद शासन गांव स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों और शुभचिंतकों का तांता लग गया है. परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: मनोहरपुर में दो युवकों को नौकरी हासिल करने पर बीडीओ ने की हौसला आफजाई