गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड के केसरदा पंचायत अंतर्गत चंचलदा पठानडीहा स्थित बाबा धूलेश्वर शिव मंदिर परिसर में शनिवार को कलश स्थापना के साथ दो दिवसीय भव्य यज्ञ अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल व्याप्त है।वहीं यज्ञ के प्रथम दिन गुहियापाल स्थित स्वर्णरेखा घाट से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। पारंपरिक गाजे-बाजे और ढोल-मंजीरों की थाप पर थिरकते श्रद्धालुओं ने नदी तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पवित्र जल भरकर श्रद्धालु पैदल मार्च करते हुए मंदिर प्रांगण पहुँचे, जहाँ मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किए गए।साथ ही कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र "बम-भोले" के जयघोष से गुंजायमान रहा। संकीर्तन की मधुर ध्वनि और भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने और व्यवस्था सुचारू रखने में स्थानीय ग्रामीणों की टोली सक्रियता से जुटी हुई है। मुख्य रूप से दीपक सिंह, हृषिकेश गिरि, शिव शंकर दास, सुनील खामराई, तपन देहुरी, पलाश गिरि,शिव लाल देहुरी, नेहरू खामराई, राहुल सिंह, मंगल विसोई, अजय गिरि, देव शंकर सिंह, समीर विसोई तथा अन्य ग्रामीण और कमेटी के सदस्य सेवा दे रहे हैं। दो दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ में क्षेत्र के कई गांवों से श्रद्धालुओं के पहुँचने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: ACB ने विनय चौबे की बताई चौंकाने वाली कमाई. हजारीबाग वन भूमि घोटाले में 14 पन्नों की चार्जशीट में किया खुलासा