बहरागोड़ा: लुगाहारा में हाथियों का तांडव, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

बहरागोड़ा: लुगाहारा में हाथियों का तांडव, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

बहरागोड़ा लुगाहारा में हाथियों का तांडव किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

न्यूज11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा प्रखंड के लुगाहारा गांव में हाथियों के आतंक से किसान बेहाल हैं. बीती रात छह हाथियों के एक झुंड ने खेतों में घुसकर धान की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का यह झुंड श्मशान घाट के रास्ते खेतों तक पहुंचा और देखते ही देखते लहलहाती फसल को रौंद डाला.

वहीं खेतों में हाथियों को घुसता देख ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई. किसानों ने बम-पटाखे फोड़े और मशाल जलाकर हाथियों को भगाने का भरसक प्रयास किया लेकिन जब तक हाथी वहां से हटे, तब तक किसानों की महीनों की मेहनत मिट्टी में मिल चुकी थी. लुगाहारा गांव अपनी उपजाऊ जमीन के लिए जाना जाता है. किसान अगले एक-दो दिनों के अंदर खेतों में चारा लगाने और फसल की तैयारी में जुटे थे, लेकिन इस हमले ने उनकी आर्थिक कमर तोड़ दी है. 

ग्रामीणों का कहना है कि यह झुंड पिछले कई दिनों से इलाके में डेरा जमाए हुए है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है. अब आलम यह है कि किसान अपनी बची-कुची फसल बचाने के लिए रातों को जागकर पहरा देने को मजबूर है. उधर घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम लुगाहारा पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार हाथियों के झुंड पर लगातार नजर रखी जा रही है. वहीं हाथियों को फिलहाल लोधासूली जंगल के पार खदेड़ दिया गया है. साथ ही वन विभाग ने चेतावनी दी है कि ये हाथी भ्रमणशील है और दोबारा लुगाहारा की ओर रुख कर सकते है. इसलिए ग्रामीण किसी भी स्थिति में हाथियों के करीब न जाएं. झुंड दिखने पर तुरंत विभाग को सूचित करें. साथ ही पीड़ित किसानों ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी नष्ट हुई फसल का उचित आकलन कर जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें.

यह भी पढ़े: नवादा: लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को दिया गया अंजाम, एक गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त