ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी/डेस्क: प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनकियारी परिसर में मंगलवार को विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाते हुए रैली निकाली गई. इस दौरान आम लोगों को यक्ष्मा (टीबी) नियंत्रण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया.
रैली के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को यक्ष्मा के लक्षण, बचाव, उपचार और समय पर जांच की अहमियत के बारे में जानकारी दी. साथ ही आवश्यक दवा और चिकित्सकीय परामर्श के बारे में भी विस्तार से बताया गया.
इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीनू कुमारी, एसटीएस अनुराग कुमार, धीरेन कुमार, शंकर कुमार, वसुंधरा दूबे समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं सहिया दीदी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को जागरूक किया.
यह भी पढ़ें: चाईबासा के लुंपुगगुटू में चल रहा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर, समापन समारोह में भाग लेंगे राहुल, खड़गे