रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: चाईबासा में शुक्रवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची की दिशा निर्देश पर जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा मौहम्मद शाकिर सर एवं सचिव रवि चौधरी सर की मार्गदर्शन में पीएलवी रेणु देवी पीएलवी हेमराज निषाद के द्वारा पीएम श्री अपग्रेड उच्च विद्यालय नरसंडा में 90 दिवसीय विशेष गहन जागरूकता अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को न्याय दिलवाना.
बच्चों को संबोधित करते हुए पीएलबी रेणु देवी ने सर्वप्रथम अपना परिचय देते हुए जिला की सेवा प्राधिकार की कार्यप्रणाली एवं संरचना की विस्तार पूर्वक जानकारी दीं बच्चे जागरूक बने इस उद्देश्य से उन्हें बच्चों की परिभाषा की जानकारी दी गई अर्थात बच्चे किसे कहते हैं उसके बाद बच्चों के प्रकार बताई गई की कितने प्रकार के बच्चे हमारे समाज में हैं और बच्चे किसी प्रकार की शोषण का शिकार हो रहे हैं तो उन्हें 1098 पर कॉल करना चाहिए या फिर 100 पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना चाहिए बच्चों को बाल श्रम बाल विवाह बाल उत्पीड़न जैसी समस्याओं के बारे में भी बताया गया.
उन्हें बताया गया कि आप या आपके कोई भी साथी किसी भी प्रकार का शोषण का शिकार अगर हो रहे हैं तो आप अपनी बातें अपने विद्यालय की शिक्षक शिक्षिका से बताएं अगर आप वहां भी कंफर्ट फील नहीं कर रहे हैं तो 1098 पर कॉल करके अपनी समस्या बताएं और चाइल्ड लाइन के मित्र आपके पास आएंगे और आपकी समस्या का निदान होगा पीएलबी हेमराज निषाद में बच्चों को संबोधित करते हुए झालसा प्रोजेक्ट चेतना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट चेतना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नशाखोरी मादक द्रव्यों के सेवन और नशीले पर पदार्थों के लत से खुद को भी बचाना है और इससे समाज को भी बचाना है अर्थात अगर आपको किसी ऐसी जगह के बारे में जानकारी हो जहा नशीली पदार्थ का खरीद बिक्री हो रहा है तो इसकी सूचना आप पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 को दें या फिर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के कार्यालय में आकर लिखित सूचना दें इस कार्यक्रम में कक्षा 9 एवं 10th के बच्चे में आयोजन हुआ और अंत में धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया गया.
यह भी पढ़ें: आम की मिठास और खुशियों के रंग में रंगा सरला बिरला पब्लिक स्कूल का मैंगो डे समारोह