राजेश कुमार/न्यूज11 भारत
बेरमो/डेस्कः- बोकारो थर्मल .बेरमो. डीवीसी सीएसआर की ओर से सीएसआर कार्यालय कक्ष में निःशुल्क ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा, रश्मि अरजरिया, सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी,मुखिया चन्दना मिश्रा ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर एवं फीता काट कर किए. इस अवसर पर उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा ने कहे कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु डीवीसी सीएसआर की ओर से कई सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं. इसी के तहत ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया है ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कर क्षेत्र की महिलाएं व बच्चियां आत्मनिर्भर बन सके. वही गोबिंदपुर डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा ने डीवीसी के इस सामाजिक कार्यों की सराहना किए.एवं इसे महिलाओं के हित में स्वरोजगार पाने एवं आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर बताए. इस अवसर पर प्रशिक्षक सुष्मिता बरनवाल, भैरव महतो, उप मुखिया अनीता देवी, रीता देवी, जीवधन महतो, रमेश यादव,विकाश यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.