न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में लालपुर के नगड़ा टोली निवासी महेश सुरीन की हत्या हुई थी. मामले के आरोपी अतुल मुंडा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है. साथ ही 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना नहीं भरने पर 6 माह का अतिरिक्त सजा भुगतना होगा. अपर न्याययुक्त ओंकारनाथ चौधरी की कोर्ट ने यह सजा सुनाई. प्राथमिकी के अनुसार 14 फरवरी 2022 की शाम 7 बजे लड़की से छेड़खानी को लेकर अतुल मुंडा ने मारपीट की थी. जिसको लेकर 15 फरवरी की शाम 7.30 बजे महेश मुंडा, अंकित मुंडा और नवीन मुंडा बातचीत कर सुलह करने के लिए अतुल मुंडा के घर गए थे. उस वक्त अतुल अपने घर के दूसरे तल्ले पर सोया था. जिसे तीनों छत से उतारकर नीचे ला रहे थे. तभी अतुल मुंडा ने हथौड़ा से महेश सुरीन के सिर पर मार दिया था. जिससे महेश गंभीर रूप से घायल हो गया था. आनन-फानन में महेश को रिम्स लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. मामले को लेकर मृतक के भाई राजेश सुरीन ने लालपुर थाना में कांड संख्या 25/2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया था.
महेश सुरीन हत्याकांड मामले में आरोपी अतुल मुंडा को आजीवन कारावास की सजा, लगाया गया 50 हजार रुपए का जुर्माना
छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में लालपुर के नगड़ा टोली निवासी महेश सुरीन की हत्या हुई थी. मामले के आरोपी अतुल मुंडा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है.
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.