न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: धनबाद जिले के 537 सरकारी स्कूलों के छात्रों की उपस्थिति संबंधित वेबसाइट पर अपलोड नहीं की जा रही है. नियमों के अनुसार से सभी स्कूलों को नामांकित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति (अटेंडेंस) की ऑनलाइन इंट्री जरूरी है. ऑनलाइन इंट्री नहीं होने पर विभाग ने नाराजगी जताई है. ऑनलाइन इंट्री नहीं होने का पता राज्य मुख्यालय के आंकड़े से हुआ है. पिछले महीने के अंतिम सप्ताह के 23 आंकड़े के अनुसार धनबाद के 1753 स्कूलों में से 1216 स्कूलों की ओर से ही स्टूडेंट अटेंडेंस की ऑनलाइन इंट्री की जा रही है. यह 69.4 फीसदी है. वहीं जुलाई के आंकड़े पर गौर करें तो आंकड़ा 68 फीसदी था. एक महीना में लगभग दो फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई, जबकि सभी सरकारी स्कूलों को रोजाना बच्चों की उपस्थिति की ऑनलाइन इंट्री एप व पोर्टल पर करनी है.
ये भी पढ़ें- झारखंड ओलंपिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत हुई नेहा महतो