कुडू पुलिस की तत्परता से पुल निर्माण स्थल पर चोरी का प्रयास नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

चोरी का प्रयास नाकाम

कुडू पुलिस की तत्परता से पुल निर्माण स्थल पर चोरी का प्रयास नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

कुडू थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना के तहत निर्माणाधीन पुल स्थल पर चोरी की एक बड़ी वारदात को विफल कर दिया गया.

कुडू पुलिस की तत्परता से पुल निर्माण स्थल पर चोरी का प्रयास नाकाम एक आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

न्यूज़11 भारत 
लोहरदगा/डेस्क:
कुडू थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना के तहत निर्माणाधीन पुल स्थल पर चोरी की एक बड़ी वारदात को विफल कर दिया गया. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए. जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत केड़वारी मोड़ के समीप चल रहे पुल निर्माण का कार्य में कार्यरत कर्मी कार्य समाप्त होने के बाद सेटरिंग प्लेट एवं जैक को सुरक्षित स्थान पर रखकर अपने कमरे में विश्राम के लिए चला गया था. इसी दौरान रात करीब 12:10 बजे उसे संदिग्ध गतिविधियों की आवाज सुनाई दी. बाहर निकलकर देखने पर कुछ लोग निर्माण सामग्री लेकर समीप के जंगल की ओर भागते दिखाई दिए. कर्मी ने घटना की सूचना तत्काल कुडू थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा. 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीज अंसारी 30 वर्ष, पिता जमशेद अंसारी, ग्राम लावागाई, थाना कुडू, जिला लोहरदगा के रूप में हुई. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर सेटरिंग प्लेट एवं जैक को जंगल में छिपाकर रखा था तथा बाद में किसी वाहन के माध्यम से उसे बेचने की योजना थी. आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई सामग्री बरामद कर ली गई. पूछताछ के दौरान उसने अपने दो अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा किया है.स्थानीय लोगों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने कुडू थाना पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है. उनका कहना है कि पुलिस की तत्परता के कारण निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली महत्वपूर्ण सामग्री चोरी होने से बच गई. थाना प्रभारी अजित कुमार ने कहा, निर्माण स्थल से चोरी की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई सामग्री बरामद कर ली गई है. मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

संबंधित सामग्री

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

झारखंड

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

तस्करों के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद

बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए लंदन जाना चाहते थे शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया, हाई कोर्ट से नहीं मिली इजाजत

झारखंड

बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए लंदन जाना चाहते थे शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया, हाई कोर्ट से नहीं मिली इजाजत

कोर्ट में झारखंड सरकार ने भी विदेश जाने की अनुमति दिए जाने का किया विरोध

न टेबल, न कुर्सी... सिमडेगा में चटाई से लेकर बुलेट की सीट पर खुला

झारखंड

न टेबल, न कुर्सी... सिमडेगा में चटाई से लेकर बुलेट की सीट पर खुला 'एसआईआर' का चलता-फिरता दफ्तर

एसआईआर के उत्सव में डूबा सिमडेगा, साहबगीरी भूलकर जनता के मिजाज में ढले अफसर-कर्मी