आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: एसपी एम.अर्शी के द्वारा सिमडेगा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की योजना पुलिस मैन ऑफ द वीक के नाम से शुरू की गई थी. जिसमें उत्कृष्ट टर्न-आउट, कर्तव्य परायणता और सकारात्मक सोच वाले पुलिसकर्मियों को हर सप्ताह चयनित कर सम्मानित किया जाता है. इसी क्रम में इस सप्ताह का एसपी कार्यालय सिमडेगा में प्रतिनियुक्त सहायक पुलिस (सपु संख्या 13) को दिया गया. राजेंद्र मांझी द्वारा अपनी ड्यूटी पूरी लगन से की जाती है. एसपी एम.अर्शी ने उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर इन्हें सम्मानित किया. एसपी ने बताए कि इस सम्मान योजना से बेहतर पुलिसिंग निखर कर सामने आने लगी है.
यह भी पढ़ें: सुपौल में पूर्व मुखिया के घर 30 लाख की चोरी, सोते हुए परिवार को बाहर से बंद कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम