विधानसभा नियुक्ति घोटाला: सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, याचिका खारिज

विधानसभा नियुक्ति घोटाला: सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, याचिका खारिज

विधानसभा नियुक्ति घोटाला सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक याचिका खारिज

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड विधानसभा में नियुक्ति घोटाले की फिलहाल सीबीआई जांच नहीं होगी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें जांच पर लगी रोक हटाने का अनुरोध किया गया था.

मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन की पीठ ने आज इस याचिका पर सुनवाई की. सुनवाई की शुरुआत में विधानसभा की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने तर्क दिया कि यह पूरा मामला राजनीतिक प्रेरणा से जुड़ा है और ऐसे मामलों में अक्सर सीबीआई बीच में आ जाती हैं. उन्होंने कहा कि विधानसभा की याचिका पहले ही स्वीकार की जा चुकी हैं. सीबीआई की ओर से पेश एसवी राजू ने इन दलीलों का विरोध करते हुए कहा कि नियुक्ति में अनियमितता हुई है और यह गंभीर मामला है, इसलिए जांच जारी रखने की अनुमति दी जानी चाहिए. हालांकि अदालत ने सीबीआई की मांग ठुकराते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी.

गौरतलब है कि नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था. इसी आधार पर सीबीआई ने प्रारंभिक जांच दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी. बाद में विधानसभा की ओर से हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी और विधानसभा की याचिका पर विचार करने का निर्णय लिया था.

यह भी पढ़े: जेल के डांस वीडियो पर हाईकोर्ट सख्त, दो दिनों में रेगुलर जेल सुपरिटेंडेंट नियुक्त करने का दिया निर्देश

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त