सुरक्षा व्यवस्था

मंगलम कोलफील्ड की सुरक्षा व्यवस्था का ASP वेदांत शेखर ने लिया जायजा, MD ने किया स्वागत

News11, News11 Bharat, News11 News, News11 Bharat News, Jharkhand, Jharkhand News,

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मंगलम कोलफील्ड की सुरक्षा व्यवस्था का ASP वेदांत शेखर ने लिया जायजा, MD ने किया स्वागत

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क: चंदनकियारी की आमलाबाद स्थित मंगलम कोलफील्ड की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ASP वेदांत शेखर ने गुरुवार को खदान परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने खदान के विभिन्न महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली.

निरीक्षण के मौके पर मंगलम कोलफील्ड के MD यथेष्ठ गर्ग ने ASP वेदांत शेखर को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. इस दौरान कंपनी की ओर से प्राशल्या अग्रवाल एवं प्रखर गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

ASP वेदांत शेखर ने खदान परिसर में प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का निरीक्षण किया. उन्होंने कंपनी अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी ली तथा सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सावधानियों एवं पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया.

मौके पर ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे. पुलिस अधिकारियों ने कंपनी प्रबंधन के साथ सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

मंगलम कोलफील्ड प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन के मार्गदर्शन एवं सहयोग का स्वागत करते हुए कहा कि कंपनी परिसर और खदान में सुरक्षित कार्य वातावरण बनाए रखना प्रबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई.

मंगलम कोलफील्ड प्रबंधन ने ASP वेदांत शेखर एवं पुलिस टीम के निरीक्षण और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में जमीन के लिए चाचा की हत्या हुई थी हत्या, गढ़वा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा