बुंडू में एंड्रोमेडा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रयाग पटेल का भव्य स्वागत, बैंकिंग सेवाओं में सुधार पर चर्चा

By : News11 Bharat
बुंडू में एंड्रोमेडा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रयाग पटेल का भव्य स्वागत, बैंकिंग सेवाओं में सुधार पर चर्चा

अमित दत्ता/न्यूज11  भारत 

बुंडू/डेस्क: प्रखंड क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुलभ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एंड्रोमेडा की बैंकिंग शाखा बुंडू में शुक्रवार को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रयाग पटेल पहुंचे. शाखा में पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस अवसर पर शाखा के कर्मियों और संचालकों ने बैंकिंग व लोन सेवाओं की उपयोगिता, पारदर्शिता और ग्राहक हितों पर विस्तृत चर्चा की.

एंड्रोमेडा के संचालक सूरज कुशवाहा, शंभू महतो और अमजद खान ने संयुक्त रूप से प्रयाग पटेल और कनेक्टर हेड रवि शंकर मिश्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान प्रयाग पटेल ने शाखा की गतिविधियों का जायजा लिया और कर्मचारियों को ग्राहकों के हित में और अधिक समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रयाग पटेल ने कहा, “एंड्रोमेडा का लक्ष्य लोगों को झंझटमुक्त और सुविधाजनक बैंकिंग समाधान देना है. हम चाहते हैं कि छोटे शहरों और कस्बों तक वित्तीय सेवाएं इस ढंग से पहुंचें कि हर व्यक्ति अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप लोन और सलाह पा सके.”

इस मौके पर एंड्रोमेडा टीम के सदस्य धनेश्वर प्रमाणिक, रंजीत मोदक, रितेश लाहिरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और ग्राहक मौजूद थे. सभी ने शाखा की प्रगति और बैंकिंग सेवाओं में सुधार के प्रयासों की सराहना की.

यह भी पढ़ें: गया में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया