चौपारण में नाई समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, दयानंद ठाकुर को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

चौपारण में नाई समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, दयानंद ठाकुर को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

चौपारण में नाई समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न दयानंद ठाकुर को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज11 भारत
बरही/डेस्क:
चौपारण प्रखंड में राष्ट्रीय नाई महासभा प्रखण्ड इकाई चौपारण के अंतर्गत नाई समाज बसरिया प्रक्षेत्र चौपारण के  हथिया गांव में तीन वर्षीय कार्य काल पूर्ण होने के तत्पश्चात वैधानिक रूप से समिति का पुनर्गठन किया गया.  इस चुनाव के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में चय परगना महासचिव बैजनाथ ठाकुर, पीठासीन अधिकारी दिनेश शर्मा शिक्षक एवं सह प्रवेक्षक के रूप में कैलाश ठाकुर, अर्जुन ठाकुर,जयकरण ठाकुर, सुभाष ठाकुर, अजय चमन शर्मा को बहाल किया गया.

उक्त चुनाव में क्रमबद्ध लम्बी कतार में वोटिक तरीके से कई नियमों का ध्यान रखते हुए अध्यक्ष पद हेतु पांच प्रत्याशी रघुनी ठाकुर, भरत कुमार शर्मा, तापेश्वर ठाकुर, महेंद्र ठाकुर और दयानंद ठाकुर नें आवेदन प्रपत्र के रूप में चुनाव आयोग को क्रमबद्ध सौंपने का कार्य किया. तदोपरांत नियमसंगत वोटिंग हुआ और तदपश्चात गिनती की गई . फलस्वरूप मात्र 120 वोटरों के द्वारा अध्यक्ष पद का दायित्व मिलना है.

जिसमें से 5 वोट रद्द हो गया, दो प्रत्याशी संयुक्त रूप से तापेश्वर ठाकुर एवं महेंद्र ठाकुर को (5-5) वोट प्राप्त हुआ,तीसरे स्थान पर भरत कुमार शर्मा को 21 वोट मिले, साथ ही साथ द्वितीय स्थान पर रघुनी ठाकुर जी को 31 वोट से संतुष्ट होना पड़ा , 51 वोट से  चुनाव आयुक्त  के द्वारा दयानंद ठाकुर को विजय घोषित किया गया और इन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई, दयानंद ठाकुर हाई स्कूल रामपुर के शिक्षक है, काफी सुझबुझ के साथ मतदाताओं ने बेहतरीन निर्णय लिया है .

रोचक बातें तब हुई कि बचे हुए पद के लिए पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए, उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी  सुबोध ठाकुर ककरौला, सचिव पद के लिए जयकरण ठाकुर अमझर,उपसचिव पद हेतु नारायण शर्मा नावागढ़,कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रयाग ठाकुर ठाकुर को चयनित किया गया,उपकोषाध्यक्ष पद हेतु अशोक ठाकुर उर्फ मंटू इगुनिया, सलाहकार सुरेश शर्मा, बाबूलाल शर्मा,प्रकाश ठाकुर,राजेंद्र ठाकुर, रामचंद्र ठाकुर, रमेश शर्मा,अनिरुद्ध ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, सीताराम ठाकुर और तापेश्वर ठाकुर रहे.

 सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए, ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक समाज के विकास व सम्पूर्ण भागीदारी में मेरा योगदान सुनिश्चित रहेगी. चुनाव संचालन समिति ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी, तत्पश्चात सभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम सम्मान की घोषणा की.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ को नशामुक्त बनाने के लिए एनकॉर्ड बैठक में सख्त निर्देश, दवा दुकानों में चलेगा जांच अभियान

संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक