राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत
बोकारो/डेस्क: पेक नारायण थाना क्षेत्र के बरई पलामू गांव निवासी बुजुर्ग महिला पतिया देवी ने पड़ोस में रहने वाले पांच लोगों के खिलाफ अनावश्यक गाली गलौज करने व मारपीट कर पांच हजार रुपया एवं सोने का चैन छीन लेने का आरोप लगाया है. एवं पेक नारायणपुर थाना में लिखित शिकायत आवेदन देकर कार्यवाई की मांग किया है. महिला ने आवेदन में लिखा है कि दिनांक 24 जून की रात्रि लगभग नौ बजे मै बगल के असनाटाड़ गांव दीपू साव के घर गए थे और वापस अपने घर आने के दौरान रास्ते में पड़ोस में रहने वाले सुनील साव, रमेश साव, राजेश साव,चेतलाल साव, धनेश्वर साव आदि लोग मुझे भद्दी भद्दी गाली देने लगे विरोध करने पर इन लोगों ने मेरे साथ बेरहमी से मारपीट करने लगे इस दौरान मेरे घर में रखे 5 हजार रुपया नगदी सहित गर्दन में पहने सोने का चैन भी छीन लिया.
हो हल्ला सुन कर मेरे घर से परिवार के लोग आ गए और मुझे इन लोगों से बचाया. जाते जाते इन लोगों ने घर के सभी लोगों को जान से मरवा देने की धमकी दिया है . महिला ने पुलिस से न्याय व सुरकुकी गुहार लगाई है. इस सम्बन्ध में पेक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच किया जा रहा है. जबकि आरोपी लोगों ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है.
यह भी पढ़ें: देवरी थाना में गठित हुई पुलिस मित्र टीम, 100 सामाजिक कार्यकर्ताओं को दी गई जर्सी और टोपी