महेशपुर में 9 करोड़ की लागत से बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विधायक अमित महतो ने किया शिलान्यास

महेशपुर में 9 करोड़ की लागत से बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विधायक अमित महतो ने किया शिलान्यास

महेशपुर में 9 करोड़ की लागत से बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विधायक अमित महतो ने किया शिलान्यास

संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत 
राहे/डेस्क:
 प्रखंड क्षेत्र के महेशपुर शिव टंगरा मे 9 करोड़ की लागत से बनने वाले  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास पूजा-अर्चना कर व नारियल फोड़ कर विधायक अमित कुमार महतो के उपस्थिति मे, मो० पैदोबाला देवी के कर कमलों द्वारा शनिवार को सुसम्पन्न हुआ वही बुंडू रोड़ से हजाम होते हुए छोटा चांगडू तक 2 किलोमीटर तक कुल 1 करोड़ 37 लाख की लागत में बनने वाली सड़क मरम्मतीकरण कार्य का शिलान्यास बुजुर्ग महिला समीरूण खातून ने किया, ठुंगरडीह में कुल 22 लाख की लागत में बनने वाली गोदाम भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास सम्पत्ति देवी ने किया, कुदाडीह में 50 लाख की लागत में बनने वाली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास विरो देवी द्वारा किया गया, बेला से मानकी चौक तक पीसीसी पथ का शिलान्यास बिंदु देवी द्वारा किया गया. 

विधायक अमित महतो ने कहा कि भवन बनने के बाद तत्काल अस्पताल के लिए चिकित्सक की नियुक्ति की जाएगी. इसके बन जाने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी. यहां मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. विधायक ने भवन निर्माण के संवेदक को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण भवन बनाने का निर्देश दिया तथा कहा कि शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह अस्पताल करोड़ों की लागत से बनने वाला है. यह अस्पताल आधुनिक सुविधा से परिपूर्ण रहेगा.

मौके पर ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कैलाश प्रसाद झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पशुपति अहीर छात्र नेता राजू महतो, लखींद्र मुंडा, देवगुण महतो, विशेश्वर महतो, तपन अहीर, अश्विनी कुमार महतो, गोपेश्वर महतो, सर्वेश्वर महतो, प्रकाश महतो, ऋषिकेश महतो, चमन महतो, गुरूदयाल मुंडा, कामेश्वर अहीर, संदीप अहीर, रतनलाल मुंडा, लालसिंह मुंडा, नागेंद्र लोहरा, सनातन मुंडा, महेश्वर लोहरा, नगेण लोहरा, संतोष मुंडा, वीर सिंह मुंडा, सुरेश महतो, मनोज महतो, दिनानाथ महतो, आशिष महतो, मदन मुंडा, अशोक मंडल,अरूण मुंडा,संदीप महतो सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस का बड़ा एक्शन: शहर से ग्रामीण इलाकों तक पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, वाहनों और लोगों की हुई जांच

संबंधित सामग्री

हेमंत सोरेन को राहत या बढ़ेगी मुश्किलें? 8.86 एकड़ जमीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज आएगा कोर्ट का फैसला

झारखंड

हेमंत सोरेन को राहत या बढ़ेगी मुश्किलें? 8.86 एकड़ जमीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज आएगा कोर्ट का फैसला

झारखंड में मौसम ने बदली चाल, कई जिलों में तेज हवा और बारिश तो कुछ जगहों पर 43 डिग्री तक तापमान

झारखंड

झारखंड में मौसम ने बदली चाल, कई जिलों में तेज हवा और बारिश तो कुछ जगहों पर 43 डिग्री तक तापमान

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन: शहर से ग्रामीण इलाकों तक पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, वाहनों और लोगों की हुई जांच

झारखंड

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन: शहर से ग्रामीण इलाकों तक पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, वाहनों और लोगों की हुई जांच

अरगोड़ा थाने में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवक के लिए उचित मुआवजे की मांग पर भड़के परिजन

झारखंड

अरगोड़ा थाने में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवक के लिए उचित मुआवजे की मांग पर भड़के परिजन

घाटशिला की सूरदा माइंस में मजदूरों का विरोध, न्यूनतम मजदूरी और सुविधाओं की मांग तेज

झारखंड

घाटशिला की सूरदा माइंस में मजदूरों का विरोध, न्यूनतम मजदूरी और सुविधाओं की मांग तेज