न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बडी के खिलाफ आन्दोलन कर रहे छात्रों के आन्दोलन को लेकर कहा कि बातचीत के सारे रास्ते खोल दिए गए हैं, हेमंत सरकार ने कमेटी बना दी है अब जल्द इस मामले को शॉर्ट आउट कर लिया जाएगा. उन्होंने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर आरोप लगाया कि क्या छात्रों के बीच इसलिए गए थे ताकि आंदोलन को भड़काया जाए?
यह भी पढ़ें: गावां के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू में किया गया साइकिल का वितरण, स्कूल आने वाले बच्चों को होगी सुविधा