नक्सली 08 से 14 अक्टूबर तक प्रतिरोध सप्ताह मना रहे हैं
Ark Sahuliyar
न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः झारखंड में नक्सलियों के प्रतिरोध सप्ताह को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. जानकारी के अनुसार नक्सली संगठन 8 से 14 अक्टूबर तक प्रतिरोध सप्ताह मना रहे हैं. और 15 अक्टूबर को झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में बंदी का आह्वान किया गया है. नक्सलियों की बंदी को देखते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है. विशेषकर पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) इलाके में विशेष निगरानी और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं. इस वर्ष अब तक राज्य में 32 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया जा चुका है. पुलिस मुख्यालय ने जनता से अपील की है कि नक्सली बंदी से किसी को डरने की जरूरत नहीं है. राज्य पुलिस और केंद्रीय बल हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. ये भी पढ़ें- बिरसा मुंडा एयरपोर्ट निर्माण से विस्थापित हुए ग्रामीणों ने नामकुम अंचल कार्यालय का किया घेराव
झारखंड
देश-विदेश