500 दिव्यांगों के बीच आजसू नेता हरे लाल महतो ने कंबल वितरण किया

500 दिव्यांगों के बीच आजसू नेता हरे लाल महतो ने कंबल वितरण किया

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर कुकडू हाट तोला में विकलांग संरक्षण समिति का वार्षिक सम्मेलन

500 दिव्यांगों के बीच आजसू नेता हरे लाल महतो ने कंबल वितरण किया

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर कुकडू हाट तोला में विकलांग संरक्षण समिति द्वारा वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो शामिल हुए. साथ ही पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह आजसू केंद्रीय सचिव अशोक साव उर्फ़ माझी साव, समिति के अध्यक्ष अरुनेन्द्र नारायण सिन्हा, पूर्व शिक्षक वैद्यनाथ महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, बादल महतो, सुनील महतो, बांकीम महतो एवं कृष्णा पोद्दार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर समिति की ओर से मुख्यमंत्री के नाम अंचलधिकारी के माध्यम से मांगपत्र सौंपा गया.

सम्मेलन को संबोधित करते हुए हरे लाल महतो ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं, परंतु झारखंड सरकार द्वारा उन्हें पर्याप्त सम्मान एवं सुविधाएँ उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जो अत्यंत निराशाजनक है. उन्होंने कहा कि एक सामान्य व्यक्ति की तुलना में दिव्यांगजन अधिक संरक्षण और सुविधाओं के हकदार हैं. महतो ने उपस्थित दिव्यांगों से आग्रह किया कि वे स्वयं को कभी भी अक्षम न समझें, क्योंकि मजबूत इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प से वे समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं. उन्होंने राज्य सरकार से दिव्यांगजन पेंशन को बढ़ाकर प्रतिमाह 5,000 रुपये किए जाने की मांग भी रखी.

मौके पर अशोक साव उर्फ़ माझी साव ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की ताकत हैं और उनका संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है. उन्होंने कहा कि बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों का सम्मान करना मानवता का मूल आधार है और हमें यह स्वीकार करना होगा कि दिव्यांगजन हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. 

500 दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में कुकडू में हरे लाल महतो द्वारा करीब 500 दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए. बढ़ती ठंड को देखते हुए उन्होंने निजी स्तर से कंबल उपलब्ध कराए. उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में दिव्यांगजन सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करते हैं, इसलिए उन्हें राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कंबल वितरण किया गया.

यह भी पढ़ें: कुंदरी लाह बगान के विकास को लेकर ग्रामीणों और उद्‍घोष फाउंडेशन ने वित्तमंत्री को सौंपा ज्ञापन

संबंधित सामग्री

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

बिहार

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

बिहार

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

बिहार

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

बिहार

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

बिहार

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत