रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी के इसरी बाजार में बीते 8 मई को सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद डुमरी पुलिस प्रशासन की नींद खुली है. घटना के 72 घंटे के बाद डुमरी प्रभारी एसडीएम संतोष गुप्ता ने व्यवसायी संघ और स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक की है. जहां बैठक में सड़क से अतिक्रमण हटाने को लेकर चर्चा की गई है. जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि दुकानदार अपने-अपने दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटा ले अन्यथा प्रशासन जल्द ही इसरी डुमरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी.
इसको लेकर प्रशासन की ओर से कहा गया है कि अतिक्रमण रहने के कारण सड़क दिन प्रतिदिन संकीर्ण होते जा रही है जिससे बाजारों में भीड़भाड़ होती है और आए दिन सड़क दुर्घटना की घटना होती है. जिसको देखते हुए सड़क से अतिक्रमण हटाने का प्रशासन ने निर्णय लिया है और कहा कि जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा. वहीं बैठक में लोगों ने भी कई तरह के अपने अपने सुझाव दिए हैं.
बैठक में प्रभारी एसडीएम संतोष गुप्ता, अंचल अधिकारी शशिभूषण वर्मा,एसडीपीओ सुमित प्रसाद, इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार, डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार सहित जनप्रतिनिधि और ग्रमीण मौजूद थें.
यह भी पढ़ें: बेलगड़िया में कौशल विकास और जमीनी स्तर के खेलों को मिलेगी मजबूती, JRDA एवं TSF के बीच MOU पर हुए हस्ताक्षर