दुर्गापूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन सख्त, बेतला क्षेत्र के पंडालों का किया निरीक्षण

By : Admin
दुर्गापूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन सख्त, बेतला क्षेत्र के पंडालों का किया निरीक्षण

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है. इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज और अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने संयुक्त रूप से बेतला क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि पूजा आयोजन के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसे तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी ताकि माहौल शांतिपूर्ण बना रहे.

प्रशासन की ओर से पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन की तैयारी, बिजली की निर्बाध आपूर्ति और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई. साथ ही पूजा समितियों से अपील की गई कि वे प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर चलें ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के त्योहार का आनंद ले सकें.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह मंडल में सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.