न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राज्यसभा सांसद और झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari के प्रति हृदय से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद दिया.
आदित्य साहू ने कहा कि रांची जिला के ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-20 स्थित शास्त्री चौक (ब्लॉक चौक) पर प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण को लेकर मेरे पत्र पर सकारात्मक संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का आश्वासन मिला है. यह मार्ग बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों को जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं.
उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण से क्षेत्र की जनता को जाम की समस्या से राहत मिलेगी, यातायात अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी. जनहित में लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मंत्री का पुनः हृदय से आभार.

