साउलापुर गांव में गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, आंगन में उगाई जा रही पोस्ते की खेती नष्ट

साउलापुर गांव में गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, आंगन में उगाई जा रही पोस्ते की खेती नष्ट

साउलापुर गांव में गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी आंगन में उगाई जा रही पोस्ते की खेती नष्ट

धर्मेंद्र शर्मा/न्यूज11  भारत

निरसा/डेस्क:  कालुबथान ओपी क्षेत्र के साउलापुर गांव में शुक्रवार की संध्या एसडीपीओ रजत मानिक बाखला के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर अफीम बनाने में उपयोग होने वाली पोस्तो की अवैध खेती को नष्ट कर दिया. यह खेती गांव निवासी लखन मंडल के घर के आंगन में लगभग एक डिसमिल जमीन पर की गई थी.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लखन मंडल अपने घर के आंगन में अफीम तैयार करने के लिए पोस्तो की खेती कर रहा है. सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की. पुलिस वाहन को देखते ही लखन मंडल सहित उसके परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हो गए.

पुलिस ने मौके पर लगी पोस्तो की फसल को नष्ट कर दिया और कुछ पौधों के नमूने जब्त कर कालुबथान ओपी ले आई है. इस मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.

बताया जाता है कि साउलापुर गांव में इससे पहले अवैध लॉटरी और अवैध शराब को लेकर कई बार पुलिस छापेमारी हो चुकी है, लेकिन अफीम बनाने वाली पोस्तो की खेती को लेकर यह पहली कार्रवाई बताई जा रही है. हालांकि कुछ ग्रामीण पोस्तो का उपयोग सब्जी के रूप में भी करते हैं.

छापेमारी दल में एसडीपीओ रजत मानिक बाखला के साथ पुलिस निरीक्षक डोमन रजक, कालुबथान ओपी प्रभारी नितेश कुमार मिश्रा सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: धूम्रपान निषेध दिवस पर संकल्प सभा का आयोजन, नशा कोढ़ है, इससे बचें - शंकर किशोर महतो

संबंधित सामग्री

बिजली, जलापूर्ति और आंगनबाड़ी मुद्दे पर पंचायत समिति की बैठक में हंगामा, सुधार नहीं हुआ तो भूख हड़ताल की चेतावनी

झारखंड

बिजली, जलापूर्ति और आंगनबाड़ी मुद्दे पर पंचायत समिति की बैठक में हंगामा, सुधार नहीं हुआ तो भूख हड़ताल की चेतावनी

राजधानी रांची के इन इलाकों में कल बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, देखें पूरी डिटेल्स 

झारखंड

राजधानी रांची के इन इलाकों में कल बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, देखें पूरी डिटेल्स 

BREAKING: रांची में फिर सक्रिय हुआ गैंगस्टर प्रिंस खान, दवा कारोबारी से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी

झारखंड

BREAKING: रांची में फिर सक्रिय हुआ गैंगस्टर प्रिंस खान, दवा कारोबारी से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी

झारखंड के 18.8 लाख किसानों को मिला पीएम किसान सम्मान निधि का 22वां  किस्त, प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत

झारखंड

झारखंड के 18.8 लाख किसानों को मिला पीएम किसान सम्मान निधि का 22वां  किस्त, प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कृषि मंत्री का जताया आभार

धूम्रपान निषेध दिवस पर संकल्प सभा का आयोजन, नशा कोढ़ है, इससे बचें - शंकर किशोर महतो

झारखंड

धूम्रपान निषेध दिवस पर संकल्प सभा का आयोजन, नशा कोढ़ है, इससे बचें - शंकर किशोर महतो