चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का का...

4 किलो सोना चोरी

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

न्यूज़11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क:
तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. पुलिस के अनुसार, शक्ति सिंह करीब दो महीने पहले एलीफेंट थाना क्षेत्र में स्थित एक सोने की दुकान में काम करता था. आरोप है कि दुकान मालिक का हॉलमार्क सोना लाने के दौरान वह करीब 4 किलो सोना लेकर फरार हो गया था.

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी बहरागोड़ा आकर अपनी पहचान छिपाते हुए फालूदा का कारोबार कर रहा था. इसी दौरान चेन्नई पुलिस को उसके बहरागोड़ा में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. एलीफेंट थाना के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आरोपी के एक अन्य साथी को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है.

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर कल रांची के कई निजी स्कूल बंद, रूट डायवर्जन को देखते हुए लिया फैसला

झारखंड

JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर कल रांची के कई निजी स्कूल बंद, रूट डायवर्जन को देखते हुए लिया फैसला

JPSC-JSSC को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को देखते हुए रांची के कई निजी स्कूलों ने सोमवार को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है.

विधानसभा घेराव को आजसू पार्टी ने दिया समर्थन, कहा- मार्च को सफल बनाने में पार्टी अपना पूरा योगदान देगी

झारखंड

विधानसभा घेराव को आजसू पार्टी ने दिया समर्थन, कहा- मार्च को सफल बनाने में पार्टी अपना पूरा योगदान देगी

छात्र आंदोलन के विधानसभा घेराव को आजसू पार्टी ने अपना समर्थन दिया है.

JSSC-JPSC परीक्षाओं में धांधली के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की छात्रों से अपील, सबूत साझा करने को कहा

झारखंड

JSSC-JPSC परीक्षाओं में धांधली के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की छात्रों से अपील, सबूत साझा करने को कहा

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए झारखंड के छात्रों से अपील की है.

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था