हुटाप देवी मंडप मंदिर में मरम्मत कार्य के दौरान हादसा, डुमारो निवासी बिजेंद्र राम की मौत

हुटाप देवी मंडप मंदिर में मरम्मत कार्य के दौरान हादसा, डुमारो निवासी बिजेंद्र राम की मौत

हुटाप देवी मंडप मंदिर में मरम्मत कार्य के दौरान हादसा डुमारो निवासी बिजेंद्र राम की मौत

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत

खलारी/डेस्क:  खलारी प्रखंड क्षेत्र के हुटाप स्थित देवी मंडप मंदिर में चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमारो निवासी बिजेंद्र राम (37 वर्ष), पिता जितन राम, की मौत हो गई. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हुटाप स्थित देवी मंडप मंदिर में पिछले कुछ दिनों से मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा था. मंगलवार को मिस्त्री बिजेंद्र राम मंदिर में निर्माण कार्य कर रहे थे. इसी दौरान काम करते समय वे अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई.घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए डकरा क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज शुरू किया गया. लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई. मृतक मजदूरी एवं मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. इस हादसे से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

यह भी पढ़ें: निष्पक्ष चुनाव के लिए रिंकू सिंह ने की अति संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी और कड़ी सुरक्षा की मांग, निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त