शराब घोटाला मामले में IAS अधिकारी मनोज कुमार से गुरुवार को ACB फिर करेगी पूछताछ

शराब घोटाला मामले में IAS अधिकारी मनोज कुमार से गुरुवार को ACB फिर करेगी पूछताछ

शराब घोटाला मामले में ias अधिकारी मनोज कुमार से गुरुवार को acb फिर करेगी पूछताछ

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में IAS अधिकारी मनोज कुमार से एक बार फिर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) पूछताछ करने जा रहा है. मनोज कुमार गुरुवार को एसीबी मुख्यालय में पेश होंगे, जहां उनसे मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियों पर सवाल-जवाब किए जाएंगे.

सूत्रों के अनुसार, पिछली पूछताछ में एसीबी को मनोज कुमार से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी. यह मामला 38 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान और फर्जी बैंक गारंटी से जुड़ा हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों पहलुओं पर मनोज कुमार से दोबारा स्पष्टीकरण मांगा जाएगा.

बताया जा रहा है कि मनोज कुमार अपने कार्यकाल के दौरान उत्पाद सचिव के पद पर थे, जब यह पूरा घोटाला सामने आया था. गुरुवार को वे कई दस्तावेजों के साथ एसीबी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनसे शराब घोटाले के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से पूछताछ की गई. एसीबी अधिकारियों के अनुसार, जांच में अब तक सामने आई जानकारियों के आधार पर आने वाले दिनों में कुछ और अधिकारियों व कारोबारी नेटवर्क को भी तलब किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- JSSC-CGL पेपर लीक मामले की जांच पर हाईकोर्ट में सुनवाई, अगली तारीख 30 अक्टूबर तय

संबंधित सामग्री

बगोदर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 6 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ को किया गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 6 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ को किया गिरफ्तार

गोविंदपुर पीओ से यूनियन एवं विस्थापित प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, भाष्टाचार व समस्याओं को लेकर हुई वार्ता

झारखंड

गोविंदपुर पीओ से यूनियन एवं विस्थापित प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, भाष्टाचार व समस्याओं को लेकर हुई वार्ता

DC ने किया पतरो नदी इंटक वेल एवं फिल्ट्रेशन प्लांट का निरीक्षण, सुचारू पेयजलापूर्ति  करने को लेकर दिए सख्त निर्देश

झारखंड

DC ने किया पतरो नदी इंटक वेल एवं फिल्ट्रेशन प्लांट का निरीक्षण, सुचारू पेयजलापूर्ति  करने को लेकर दिए सख्त निर्देश

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, एक लाख का इनामी मास्टरमाइंड यशराज सिंह गिरफ्तार

झारखंड

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, एक लाख का इनामी मास्टरमाइंड यशराज सिंह गिरफ्तार

बेंगाबाद में पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, पति की हालत गंभीर  

झारखंड

बेंगाबाद में पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, पति की हालत गंभीर