न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क: बहुचर्चित राहजारीबाग जमीन घोटाले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की हैं. एसीबी ने इस मामले में कुल 73 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें विधायक, कर्मचारी और अफसर शामिल हैं. जांच में सामने आया है कि इन सभी पर साजिश कर अनैतिक लाभ लेने और सरकारी नियमों की अवहेलना करने का आरोप हैं. एसीबी ने इस घोटाले से जुड़े जमीन विक्रेता, खरीदार और गवाह समेत कई की भूमिका की जांच हो रही हैं. मामले में आईएएस अधिकारी विनय चौबे पहले से ही जेल में बंद हैं. वहीं, कारोबारी विनय सिंह और तत्कालीन सीओ सैलेश कुमार को भी गिरफ्तार किया जा चुका हैं. इस ममाले में आगे की जांच जारी हैं.
यह भी पढ़े: झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई! आधा दर्जन अफसरों के खिलाफ मांगी अभियोजन की स्वीकृति