हजारीबाग सेवायत भूमि घोटाला मामले में ACB ने दाखिल की चार्जशीट, IAS विनय चौबे और...

हजारीबाग सेवायत भूमि घोटाला मामले में ACB ने दाखिल की चार्जशीट, IAS विनय चौबे और विनय सिंह के नाम शामिल

हजारीबाग सेवायत भूमि घोटाला मामले में acb ने दाखिल की चार्जशीट ias विनय चौबे और विनय सिंह के नाम शामिल 

न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क:
हजारीबाग जिले में चर्चित सेवायत भूमि घोटाले मामले में ACB ने अपनी जांच पूरी कर आरोपितों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है. सैकड़ों पन्नों की इस विस्तृत रिपोर्ट में एसीबी ने घोटाले में शामिल व्यक्तियों, उनके सहयोगियों और पूरी साजिश का ब्यौरा पेश किया है. साथ ही कई दस्तावेज़ी सबूत भी कोर्ट के समक्ष जमा किए गए हैं. चार्जशीट में IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे, उनके करीबी कारोबारी विनय सिंह सहित कई अन्य लोगों के नाम शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक, अदालत जल्द ही एसीबी की इस चार्जशीट पर संज्ञान ले सकती है.

खासमहल भूमि से जुड़ा है मामला 
ACB की जांच रिपोर्ट के अनुसार, यह घोटाला हजारीबाग की 2.75 एकड़ खासमहल भूमि से जुड़ा है, जिसे वर्ष 1948 में एक ट्रस्ट सेवायत को 30 वर्षों के लिए लीज पर दिया गया था. यह लीज 1978 में समाप्त हुई, जिसके बाद 2008 तक इसका नवीनीकरण किया गया. जांच में सामने आया है कि 2008 से 2010 के बीच एक योजनाबद्ध प्रशासनिक षड्यंत्र के तहत इस भूमि को सरकारी घोषित कर 23 निजी व्यक्तियों को अवैध रूप से आवंटित कर दिया गया.

पूरे षड्यंत्र के केंद्र में तत्कालीन हजारीबाग DC विनय कुमार चौबे थे
ACB के मुताबिक, इस पूरे षड्यंत्र के केंद्र में तत्कालीन हजारीबाग DC विनय कुमार चौबे थे. आरोप है कि उन्होंने खासमहल पदाधिकारी के साथ मिलकर लीज नवीनीकरण के आवेदन से ‘सेवायत’ शब्द जानबूझकर हटवा दिया, ताकि ट्रस्ट की भूमि को सरकारी भूमि के रूप में दिखाया जा सके और उसका अवैध हस्तांतरण संभव हो सके. इस मामले में विनय चौबे समेत कई अन्य अधिकारियों और निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एसीबी ने इस संबंध में कांड संख्या 9/2025 के तहत चार्जशीट दाखिल की है.

ये भी पढ़ें- रांची के पूर्व DC छवि रंजन को PMLA कोर्ट से तमिलनाडु जाने की मिली अनुमति 

 

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त