न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच के तहत एसीबी ने दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी सरदार सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया हैं. सुरेंद्र सिंह को रांची से हिरासत में लिया गया. यह गिरफ्तारी विनय चौबे और विनय सिंह के खिलाफ चल रही आय से अधिक संपत्ति जांच से जुड़ी हैं.
एसीबी ने सुरेंद्र सिंह को गुरुवार को पूछताछ के लिए मुख्यालय बुलाया था, लेकिन वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे. जांच में सामने आया कि विनय चौबे की साले की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी के नाम पर खरीदे गए एक फ्लैट के मामले में सुरेंद्र सिंह की भूमिका रही थी.
वर्ष 2017 में सुरेंद्र सिंह ने पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर प्रियंका त्रिवेदी को लगभग 43 लाख रुपये में एक फ्लैट बेचा था. एसीबी को शक है कि इस खरीद-फरोख्त में विनय चौबे का अवैध धन लगाया गया था. एसीबी ने जनवरी 2026 की शुरुआत में सुरेंद्र सिंह को रांची बुलाकर इस लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन किया और धन के स्रोत की जानकारी जुटाई. सुरेंद्र सिंह के अलावा इस मामले में रांची के कारोबारी श्रवण जालान और ज्योतिष एन.के. बेरा से भी पूछताछ की जा चुकी हैं.
यह भी पढ़े: ईडी अधिकारियों पर लगे मारपीट के आरोप मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट