महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

न्यूज़ 11 भारत 

राजगंज/डेस्क: गुरुवार रात करीब 8:00 बजे राजगंज थाना क्षेत्र के महतो टांड़ स्थित बस्तीपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह में एक युवक को पकड़ लिया. बताया जाता है कि युवक गांव में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया.

ग्रामीणों ने पूछताछ के दौरान युवक के साथ मारपीट भी की. बाद में मामले की सूचना राजगंज थाना को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया.

पकड़े गए युवक का नाम दीपू बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 26 वर्ष है. वह उत्तर प्रदेश के रनीवा, फैजाबाद का रहने वाला बताया जाता है.

फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में कानून को हाथ में न लें और तत्काल पुलिस को सूचना दें.

यह भी पढ़ें: योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

संबंधित सामग्री

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

झारखंड

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार