बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवती घायल, बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर

हादसा

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवती घायल, बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल युवती को राजगंज स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया था

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवती घायल बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर

न्यूज़ 11 भारत 

राजगंज/डेस्क: गुरुवार को राजगंज थाना क्षेत्र के थाना कुल्ही इलाके में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक युवती घायल हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल युवती की पहचान जानवी परवीन के रूप में हुई है. बताया जाता है कि जानवी परवीन साइकिल से अपने गंतव्य की ओर जा रही थी. इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार तीन युवक तेल लेकर डोमनपुर की तरफ लौट रहे थे. इसी क्रम में बाइक की टक्कर साइकिल सवार युवती से हो गई.

हादसे में युवती के सिर में गंभीर चोट लगी है. इसके अलावा हाथ और पैर में भी चोटें आई हैं, जबकि एक अंगुली में फ्रैक्चर बताया जा रहा है. घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल युवती को राजगंज स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया.

वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवती की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. घटना के संबंध में पुलिस आवश्यक जानकारी जुटा रही है.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय राजमार्ग-33 के बुंडू टॉल प्लाजा, रायडीह ओवरब्रिज और दिउड़ी मंदिर ओवरब्रिज की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के लिए ज्ञापन

संबंधित सामग्री

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.