भरनो प्रखंड के सरगांव में जंगली हाथी ने एक ग्रामीण के घर को किया क्षतिग्रस्त, अन...

भरनो प्रखंड के सरगांव में जंगली हाथी ने एक ग्रामीण के घर को किया क्षतिग्रस्त, अनाज भी खाया, वन विभाग से मदद की गुहार

भरनो प्रखंड के सरगांव में जंगली हाथी ने एक ग्रामीण के घर को किया क्षतिग्रस्त अनाज भी खाया वन विभाग से मदद की गुहार

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के करंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगांव गांव में जंगली हाथी का आतंक लगातार जारी है. बीती रात एक जंगली हाथी ने गांव में घुसकर सुना उरांव के मिट्टी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया.हाथी ने घर में रखे गेहूं और चावल भी खा लिया, जिससे परिवार को काफी नुकसान उठाना पड़ा.घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग बसिया के वनपाल शेखर सिंह वन विभाग की टीम के साथ देर रात सरगांव पहुंचे. टीम ने मशाल जलाकर और ग्रामीणों की मदद से हाथी को सरगांव के जंगल की ओर खदेड़ दिया.

वनपाल शेखर सिंह ने बताया कि हाथी के मूवमेंट पर वन विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.इधर,हाथी प्रभावित सुना उरांव ने बताया कि हाथी ने उनके घर की दीवार तोड़ दी और अंदर रखा अनाज खा गया, जिससे उनके परिवार के सामने खाने की भी समस्या उत्पन्न हो गई है.उन्होंने वन विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए मदद की गुहार लगाई है.

गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही इसी इलाके के सरगांव पतराटोली में भी जंगली हाथी ने भारी उत्पात मचाया था.उस दौरान हाथी ने चंदन उरांव के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था.इस हादसे में चंदन उरांव की दुधमुंही मासूम बच्ची की मौत हो गई थी,जबकि उसकी पत्नी सुषमा उरांव घायल हो गई थी.इस दर्दनाक घटना के बाद से ही ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है.लगातार दो दिनों से हाथी के उत्पात के कारण सरगांव और आसपास के गांवों के लोग बेहद भयभीत हैं.ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही हाथी के आने का डर बना रहता है,जिसके कारण लोग रातभर जागकर निगरानी करने को विवश हैं.ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को सुरक्षित तरीके से क्षेत्र से हटाने तथा प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: चंदवा हरैया पशु मेला व साप्ताहिक बाजार की बंदोबस्ती राजेश कुमार साव को मिली

संबंधित सामग्री

झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव आज, 10 बजे से शुरू होगा मतदान 

झारखंड

झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव आज, 10 बजे से शुरू होगा मतदान 

गुड़गांव हादसा: मृतक श्रमिकों के परिवारों से मिले संजय सेठ और विद्युत वरण महतो 

झारखंड

गुड़गांव हादसा: मृतक श्रमिकों के परिवारों से मिले संजय सेठ और विद्युत वरण महतो 

Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज! 50 किमी की रफ्तार से आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज! 50 किमी की रफ्तार से आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी

रांची: प्रिंस खान ने फिर मांगी रंगदारी, जमीन कारोबारी को दी धमकी

झारखंड

रांची: प्रिंस खान ने फिर मांगी रंगदारी, जमीन कारोबारी को दी धमकी

12 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर रांची आएंगे गौरव गोगोई और जितेन्द्र सिंह

झारखंड

12 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर रांची आएंगे गौरव गोगोई और जितेन्द्र सिंह