महाशिवरात्रि पर बुंडू में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शिव बरात से गूंजा नगर

महाशिवरात्रि पर बुंडू में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शिव बरात से गूंजा नगर

महाशिवरात्रि पर बुंडू में उमड़ा आस्था का सैलाब भव्य शिव बरात से गूंजा नगर

न्यूज11  भारत

बुंडू/डेस्क:  महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुंडू नगर क्षेत्र में निकली भव्य शिव बारात ने पूरे नगर को शिवमय कर दिया. देवों के देव भगवान शिव की आराधना में सैकड़ों श्रद्धालु भगवा अंगवस्त्र धारण कर, हाथों में पताका और ध्वज लिए “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ नगर भ्रमण पर निकले. ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और भक्ति संगीत की गूंज से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा.

नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शिव बारात का भव्य स्वागत किया. महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया. श्रद्धालुओं ने कहा कि शिव बारात में सम्मिलित होकर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ. सभी ने भगवान शिव से नगर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

इस अवसर पर नगर पंचायत बुंडू के अध्यक्ष पद के एनडीए समर्थित उम्मीदवार राजेश उरांव भी शिव बारात में शामिल हुए. श्रद्धालुओं और समर्थकों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने नगर पंचायत क्षेत्र के मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की. विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि भी इस धार्मिक आयोजन में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और सामाजिक एकता व सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने का संदेश दिया.

महाशिवरात्रि के इस भव्य आयोजन ने बुंडू नगर में आस्था, उत्साह और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल पेश की. पूरा नगर “हर हर महादेव” के जयघोष से देर तक गूंजता रहा.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में हुई विस्थापित और स्थानीय संघर्ष समिति की बैठक, 16 फरवरी से होने वाला चक्का जाम आंदोलन स्थगित

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त